दिल्ली मेट्रो के मुसाफिरों को मिलने वाला है ये बड़ा तोहफा
मजेंटा लाइन के जरिये नोएडा और गुरुग्राम के बीच मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के सफर के 40 मिनट बचेंगे. यानी अगर आप दफ़्तर जाने के लिए रोज़ मेट्रो के ज़रिये गुरुग्राम से नोएडा या नोएडा से गुरुग्राम आना और जाना करते हैं, तो दिन में दो बार 40 मिनट कम लगेंगे, यानी रोज़ के 80 मिनट बचेंगे.
गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से नोएडा के बॉटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में अभी 90 मिनट का वक़्त लगता है.जबकि मजेंटा लाइन शुरू होने के बाद ये वक़्त घट कर 50 मिनट रह जाएगा.
वक़्त इसलिए कम लगेगा क्योंकि मजेंटा लाइन शुरू होने के बाद गुरुग्राम से येलो लाइन के ज़रिये आपको राजीव चौक तक आकर ब्लू लाइन में बैठने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी.
Comments
Post a Comment