गणित क्विज (Maths Quiz in Hindi)
यद्यपि क्विज बनाने में पूरी सावधानी बरती गई है तथापि किसी भी प्रकार
की गलती हो जाने की सम्भावना को नकारा नहीं जा सकता। यदि आपको कहीं कोई
गलती मिलती है तो कृपया सूचित करने का कष्ट करें ताकि उचित सुधार किया जा
सके।प्रयास किया गया है कि यह हिन्दी क्विज आपका सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ ही IAS, PSC, SSC, NDA, CDS जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) के लिए भी उपयोगी सिद्ध हो।
7 अंगूठियों और 6 चूड़ियों की कीमत रु.148600 है। 21 अंगूठियों और 18 चूड़ियों की कीमत क्या होगी?
- रु.445800
- रु.325400
- रु.297200
- निर्धारित नहीं किया जा सकता
रु.96542 की राशि को 50 लोगों में बराबर बराबर बाँटी जाए, तो प्रत्येक को कितनी राशि मिलेगी?
- रु.1950
- रु.1930.84
- रु.1903.36
- उपरोक्त में से कोई नहीं
147 बार 329 कितना होता है?
- 48069
- 48363
- 48723
- 49021
श्रेढ़ी '51, 102, 204, 406, 816, 1632 ....' में गलत संख्या कौन सी है?
- 102
- 406
- 1632
- उपरोक्त में से कोई नहीं
सतत पाँच सम संख्याओं का योग 410 है। प्रथम तथा अंतिम संख्याओं का गुणनफल क्या होगा?
- 6708
- 6880
- 6552
- निर्धारित नहीं किया जा सकता
एक
कार रायपुर से दुर्ग तक की दूरी 42 कि.मी./घंटा और दुर्ग से रायपुर तक की
दूरी 48 कि.मी./घंटा की गति से तय करती है, तो कार की औसत गति क्या है?
- 44.5 कि.मी./घंटा
- 44.8 कि.मी./घंटा
- 45 कि.मी./घंटा
- निर्धारित नहीं किया जा सकता
सुनील का मासिक वेतन रु.18000 है। वह अपने वेतन का 17% शेयरों में निवेश करता है। शेयरों में उसका वार्षिक निवेश कितना है?
- रु.33350
- रु.35350
- रु.36720
- रु.38520
श्याम ने अपनी सायकल रु.1330 में बेच दी, जिससे उसे 5% की हानि हुई। उसने सायकल कितने में खरीदी थी?
- रु.1350
- रु.1400
- रु.1450
- रु.1500
16 आदमी एक काम को 24 में पूरा करते हैं। उसी काम को 12 कितने दिन में पूरा करेंगे?
- 30 दिन
- 32 दिन
- 36 दिन
- निर्धारित नहीं किया जा सकता
मोनिका
ने शिल्पा को कुछ राशि 5% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से उधार दिया और चार
वर्षों में उसने रु.5000 ब्याज के कमाये, उधार की राशि कितनी थी?
- रु.15000
- रु.20000
- रु.25000
- रु.30000
समीर को परीक्षा में 750 अंकों में से 580 अंक मिले है। उसे लगभग कितने प्रतिशत अंक मिले?
- 81%
- 77%
- 75%
- 84%
सीता और गीता की वर्तमान आयु का अनुपात 8 : 9 है तथा दोनों की आयु का योग 68 है। 4 साल बाद दोनों की आयु का अनुपात कितना होगा?
- 7 : 8
- 9 : 10
- 8 : 11
- 15 : 16
एक पूर्ण वर्ग वाली संख्या बनाने के लिए 1203 में कौन सी न्यूनतम संख्या जोड़नी होगी?
- 22
- 17
- 27
- 67
एक
वर्गाकार प्लॉट का क्षेत्रफल एक आयताकार प्लॉट के क्षेत्रफल से दोगुना है,
आयताकार प्लॉट की लंबाई 36 मीटर है और वर्गाकार प्लॉट का क्षेत्रफल 1764
वर्ग मीटर है। आयताकार प्लॉट की चौड़ाई क्या है?
- 24.5 मीटर
- 20 मीटर
- 15.5 मीटर
- उपरोक्त में से कोई नहीं
एक संख्या के 50% का 25%, 385 है तो वह संख्या क्या है?
- 3004
- 3050
- 3080
- 3100
Comments
Post a Comment